Senate Majority Leader मिच मैक्कोनेल का इलाज जारी, होटल में खाना खाने के दौरान सिर में लगी थी चोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के वरिष्ठ रिपब्लिकन नेता एवं सीनेटर मिच मैककॉनेल का मस्तिष्क में आई गंभीर चोट को लेकर इलाज किया जा रहा है और उनके ‘अगले कुछ दिनों तक’ अस्पताल में रहने की संभावना है। मैककॉनेल के प्रवक्ता डेविड पॉप ने यह जानकारी दी। केंटकी के 81 वर्षीय सीनेटर मैककॉनेल बुधवार को वाशिंगटन के एक होटल में आयोजित रात्रि भोज में लड़खड़ाकर गिए गए थे।

 उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पॉप ने बताया कि मैककॉनेल का मस्तिष्क में आई गंभीर चोट को लेकर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैककॉनेल “चिकित्सा कर्मियों द्वारा की जा रही देखभाल और अपने शुभचिंतकों व सहयोगियों की दुआओं के लिए उनके शुक्रगुजार हैं।” 

पॉप ने मैककॉनेल की स्थिति और चोट की गंभीरता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, न ही यह बताया कि वह सीनेट की कार्यवाही में कितने दिनों तक हिस्सा नहीं लेंगे। मैककॉनेल को बचपन में पोलियो हो गया था। इससे पहले, वह 2019 में केंटकी स्थित अपने आवास पर लड़खड़ाकर गिर गए थे, जिससे उनकी कंधे की हड्डी टूट गई थी। हड्डी को जोड़ने के लिए उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। 

ये भी पढ़ें:- विदेश मंत्री S. Jaishankar ऑस्ट्रेलिया के PM Anthony Albanese से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात