Jennifer Lawrence की फिल्म ‘No Hard Feelings’ इस दिन भारत में होगी रिलीज

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

मुंबई। अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस की फिल्म ‘नो हार्ड फीलिंग्स’ 23 जून को भारत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह एक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन ज्यां स्तपनित्स्की ने किया है। 

फिल्म में एंड्रयू फेल्डमैन, लौरा बेनांटी, नताली मोराले और मैथ्यू ब्रोडरिक भी नजर आएंगे। निर्माण कंपनी ‘सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया’ इस फिल्म को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज कर रही है। फिल्म निर्माताओं ने शुक्रवार को फिल्म का पहला ट्रेलर भी जारी किया। 

ये भी पढ़ें:- Senate Majority Leader मिच मैक्कोनेल का इलाज जारी, होटल में खाना खाने के दौरान सिर में लगी थी चोट

संबंधित समाचार