बहराइच: महादेवा ताल के पास बाघ देख रोमांचित हुए लोग, चीतल और मोर के नृत्य ने किया आकर्षित, देखें Video
बहराइच, अमृत विचार। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बाघों की संख्या बढ़ने लगी है। जंगल भ्रमण पर जा रहे पर्यटक कहीं न कहीं बाघ हो तो नदियों को देखकर रोमांचित हो रहे हैं। गुरुवार को जिला मुख्यालय से लोग जंगल भ्रमण पर गए तो बाघ के साथ अन्य जंगली जीव देखकर काफी खुश दिखे।
बहराइच:
— Amrit Vichar (@AmritVichar) March 10, 2023
महादेवा ताल के पास बाघ देख रोमांचित हुए लोग
चीतल और मोर के नृत्य ने किया आकर्षित
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बढ़ने लगी है बाघों की संख्या pic.twitter.com/WHSJoP3R4l
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वन विभाग और कतरनिया घाट फ्रेंड्स क्लब की मेहनत जंगल में दिखने लगी है। कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य अमन लखमानी और अंकुर राव अपने मित्र अभिषेक और नवीन के साथ गुरुवार की शाम कतर्नियाघाट भ्रमण पर गए थे। रात्रि विश्राम करने के बाद सभी शुक्रवार सुबह जंगल सफारी पर निकले।
रास्ते में उन्हें कई स्थानों पर चीतल के झुंड, जंगली सुवर, मोर, जंगली मुर्गा इत्यादि दिखाई पड़े। जैसे ही उनकी सफारी महादेवा ताल की ओर बढ़ने लगी, तभी उन्हें एक बड़ा नर बाघ दिखाई पड़ा। बाघ को देख सभी रोमांचित हो उठे। इस बीच अमन और अंकुर ने बाघ के चित्रों को अपने कैमरे में कैद किया।
इस संबंध में कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष भगवान दास लखमानी ने बताया कि डीएफओ कतर्नियाघाट की मेहनत से वन क्षेत्र में मानवीय दखल अंदाजी में कमी आई है और कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब के जागरूकता कार्यक्रमों से जंगल के आसपास रहने वाले ग्रामीणों में वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। फलस्वरूप कतर्नियाघाट में बाघों की संख्या में इजाफ़ा हो रहा है। मालूम हो कि इस समय जय जंगल क्षेत्र में 30 से अधिक बाघ विचरण कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: अपात्रों को मिल रहा आवास योजना का लाभ, प्रधान और VDO पर मिलीभगत का आरोप लगा महिलाओं ने किया प्रदर्शन
