रुद्रपुर: G-20 -> तैयारियां जोरों पर, फिर गरजी जेसीबी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रामनगर में होने वाले जी-20 समिट को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में हाईवों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए तीसरे दिन भी शहर के अतिक्रमण पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन चलाकर कई दुकानों को ध्वस्त किया और नैनीताल व रामपुर हाईवे के दुकानदारों को जल्द दुकानें खाली कराने की हिदायत दी गई है।

शुक्रवार को एमएनए और सीडीओ विशाल मिश्रा और एसडीएम प्रत्यूष सिंह की मौजूदगी में नगर निगम, एनएचएआई, विद्युत विभाग सहित एक संयुक्त टीम रोडवेज मुख्य गेट पर पहुंची। जहां प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ पहले अतिक्रमणकारियों को मौका दिया और बाद में जेसीबी मशीन के माध्यम से लगभग 50 से 60 कच्चे और पक्के खोखे व दुकानें ध्वस्त कर दी।

प्रशासन की इस कार्रवाई के चलते दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने रोडवेज से लेकर इंदिरा चौक तक हाईवे किनारे के अतिक्रमण को ध्वस्त किया। एसडीएम प्रत्यूष सिंह ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। ताकि हाईवे का सौंदर्यीकरण हो सके। बावजूद एनएचएआई द्वारा चिह्नित दुकानों पर अग्रिम आदेशों के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार