लखनऊ: आरटीओ कार्यालय में बारिश का पानी फाइलों तक पहुंचा
लखनऊ। लगातार हो रही बारिश का पानी आरटीओ कार्यालय के फाइलों तक पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह कार्यालय खुला तो भीतर पानी देख कर्मचारी दंग रह गए। आनन-फानन में फाइलों को उठाकर मेज पर रखा गया। समूचा कार्यालय बारिश के पानी में घंटों डूबा रहा। वहीं डीएल संबंधी काम के लिए पहुंचे सैकड़ों आवेदक सारथी …
लखनऊ। लगातार हो रही बारिश का पानी आरटीओ कार्यालय के फाइलों तक पहुंच गया। शुक्रवार को सुबह कार्यालय खुला तो भीतर पानी देख कर्मचारी दंग रह गए। आनन-फानन में फाइलों को उठाकर मेज पर रखा गया। समूचा कार्यालय बारिश के पानी में घंटों डूबा रहा। वहीं डीएल संबंधी काम के लिए पहुंचे सैकड़ों आवेदक सारथी भवन का रास्ते पानी में घुसकर गिरते पड़ते डीएल बनवाने पहुंचे।
बता दें कि ट्रांसपोर्टनगर की सड़क ऊंची होने की वजह से आरटीओ कार्यालय के भीतर पानी घुस जाता है। जिसे ठीक कराने में दो साथ पहले 34 लाख रुपये खर्च हुआ था। बावजूद बारिश का पानी अभी भी कार्यालय को डूबोते हुए फाइलों तक पहुंच रहा है। इसके पहले भी दो बार कार्यालय रात में भीषण बारिश के दौरान सैकड़ों फाइलों को सुरक्षित गया था। अधिकारी अब कार्यदायी संस्था से मिलकर मिलकर जलभराव की समस्या को दूर करने की बात कर रहे है।
