बनबसा: मुआवजा न मिलने से नाराज हुए ग्रामीण, बोले अब और इंतजार नहीं
बनबसा, अमृत विचार। ग्राम सभा देवीपुरा के ग्रामीणों की बैठक में मुआवजा नहीं मिलने से नाराज लोगों में 13 मार्च से टनकपुर तहसील में एनएचएआई के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने पर सहमति बनी। नेपाल के चांदनी में बन रहे सूखा बंदरगाह को जोड़ने के लिए बनबसा के जगबुढ़ा पुल से नेपाल सीमा तक एनएचएआई की ओर से सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा, जिसकी जद में ग्रामीणों की भूमि व भवन आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई की ओर से बिना मुवावजा दिए अधिकरण का कार्य किया जा रहा। शुक्रवार को देवीपुरा के ग्रामीणों की बैठक में 13 मार्च से टनकपुर तहसील में एनएचएआई के खिलाफ धरना देने पर सहमति बनी है।
ग्रामीणों का कहना है कि एनएचएआई की ओर से ग्रामीणों को बिना मुआवजा दिए भवन भूमि का अधिगम किया जा रहा। सड़क निर्माण की जद में ग्रामीणों के लगभग 16 कच्चे-पक्के आवासीय भवन आ रहे हैं। बैठक में ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद, कल्याण चंद, मनीष जोशी, प्रियांशु चंद, किशन भट्ट, लाल भट्ट, हीरा थापा, राधा चंद, नंदा बल्लभ जोशी, शेखर जोशी, केसर सिंह खोलिया, अनुज जोशी, गुलाब सिंह, गजेंद्र चंद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
