अयोध्या: अब पुराने शेड्यूल में होंगे रामलला के दर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने रामलला के दर्शन शेड्यूल में बदलाव किया था। पहली पाली में दर्शन अवधि 1 घंटे बढ़ा दी थी। हालांकि अब फिर से जिला प्रशासन ने पुराना शेड्यूल बहाल कर दिया …

अयोध्या। जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के जन्म स्थान पर भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन की तैयारियों के बीच जिला प्रशासन ने रामलला के दर्शन शेड्यूल में बदलाव किया था। पहली पाली में दर्शन अवधि 1 घंटे बढ़ा दी थी। हालांकि अब फिर से जिला प्रशासन ने पुराना शेड्यूल बहाल कर दिया है।

अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था जय प्रकाश सिंह की ओर से बीते 26 जुलाई को रामलला के दर्शन अवधि में बदलाव किया गया था। तब प्रथम पाली में दर्शन अवधि को एक घण्टे बढ़ा दिया गया था। हालांकि एडीएम एफआर ने इस बढ़ोतरी को वापस ले लिया है। आगामी 17 अगस्त से गर्मियों के दिन के लिए लागू रामलला के दर्शन के शेड्यूल प्रथम पाली में सुबह 7:00 से 11:00 बजे और दूसरी पाली में दोपहर बाद 2.00 बजे से 6.00 बजे के बीच ही दर्शन होगा।

शुक्रवार को एडीएम एफआर जेपी सिंह ने बताया कि 26 जुलाई को दर्शन अवधि में 1 घंटे की बढ़ोतरी करते हुए सुबह की पाली में 7:00 से 12 कर दिया गया था।जबकि द्वितीय पाली में 2:00 बजे से 6:00 बजे के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया था। अब 17 अगस्त से अगले आदेश तक सुबह 7 से 11 बजे और दूसरी पहर 2 से 6 बजे के बीच दर्शन होगा।

संबंधित समाचार