देहरादून: भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्च तक सत्र चलेगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के लिए आज से विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रवाना होंगे। भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 13 से 18 मार्च तक सत्र चलेगा।

बजट सत्र के लिए सचिवालय और विधानसभा सचिवालय के साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। अनावश्यक भीड़ न बढ़े इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने इस बार विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी उपलब्ध नहीं कराने का फैसला लिया है साथ ही विधानसभा सत्र के लिए अधिकारियों की भी रोटेशन में ड्यूटी लगाई है।

संबंधित समाचार