बरेली: वैवाहिक परिचय सम्मेलन हुआ आयोजित, 47 रिश्ते हुए तय
बरेली, अमृत विचार। कायस्थ चेतना मंच की ओर से रविवार को मनोहर भूषण इंटर कालेज के मैदान में विशाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कायस्थ युवक युवतियों के 47 रिश्ते तय हुए। इनके विवाह आगामी दिनों में कराए जाएंगे। मुख्य अतिथि में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. अरुण कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, प्रयागराज के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह रहे। इस अवसर पर 50 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि बरेली में शानदार कार्यक्रम हुआ है। बरेली में समाज एकजुट है। मंत्री डा. अरुण कुमार ने समाज की एकता पर बल दिया। सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि कायस्थ समाज सदैव राष्ट्रवादी सोच का समाज रहा है। कार्यक्रम में संयोजक अनिल कुमार एडवोकेट, संरक्षक डा. पवन सक्सेना, सीए राजन विद्यार्थी, सह संयोजक अधीर सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन उन्मुक्त संभव शील ने किया।
इस अवसर पर पत्रिका का भी विमोचन हुआ। जिसमें 650 से अधिक विवाह योग्य युवक युवतियों का विवरण दिया गया। आशीष जौहरी, राजकुमार राजू आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेघना सक्सेना ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया। साहित्यकार व कवियत्री अनुराधा सक्सेना व डा. वंदना सक्सेना को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोरा, भाजपा नेता गुलशन आनंद, विपिन जौहरी, डा. पूजा सक्सेना, माया सक्सेना, पार्षद सतीश कातिब, चमन सक्सेना, शालिनी जौहरी, शशि सक्सेना, संजय राय, कपिल कांत, अतुल कपूर, इंदू सेठी, शीतल गुलाटी, प्रभू दयाल लोधी, देवेन्द्र जोशी, अपुल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बरेली: झांसे में लेकर पौने चार लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट दर्ज
