Kanpur: गंगा मेला-निकाय चुनाव की राजनीति का रंग चटक दिखाने को मचेगी होड़, सपाई लाल टोपी में तो ‘आप’ सफेद टोपी में नजर आएंगे

कहीं-कहीं गांधी टोपी में दिखायी देंगे कांग्रेस कार्यकर्तागण,संघ परिवार की एकता दिखाने को भाजपाइयों की सहभागिता 

Kanpur: गंगा मेला-निकाय चुनाव की राजनीति का रंग चटक दिखाने को मचेगी होड़, सपाई लाल टोपी में तो ‘आप’ सफेद टोपी में नजर आएंगे

महेश शर्मा/ कानपुर, अमृत विचार। होली गंगा मेला में रंग, अबीर, गुलाल तो उड़ाया ही जाता है पर खास बात यह है कि अबकी बार राजनीतिक दलों में अपना-अपना रंग दूसरे के मुकाबले ज्यादा चटक दिखाने की होड़ मची रहेगी। इसकी वजह है निकट भविष्य में होने वाले निकाय चुनाव। कानपुर में पांच प्रमुख दल निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी। इन सभी ने होली मेला में शिविर लगाने की तैयारी की है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने विशेष तैयारी की है। पोलित ब्यूरो की सदस्य पूर्व सांसद सुभाषिनी अली सहगल ने खुद कमान संभाली है। 

जातीय संगठनों ने भी जबरदस्त मौजूदगी दिखाने की तैयारी कर रखी है। होली मेला में लोकगीत, फाग, बिरहा का भी आयोजन किया जाता है। बड़ा चौराहा और सिविल लाइन की ओर से आने वालों को कचहरी चौराहे से सरसैया घाट की तरफ बढ़ते ही विभिन्न संगठनों के शिविर दिखने लगेंगे। जरूरत की चीजों की बिक्री वाली दुकानों के ठीक बाद से सामाजिक संगठनों के शिविर शुरू हो जाएंगे।

धार्मिक संगठनों के शिविरों की भी खासी संख्या दिखायी पड़ती है। सभी धर्मों के प्रचार की सामग्री नि:शुल्क देते वाले स्टाल भी बहुतायत में दिखेंगे। सामाजिक संगठनों के शिविर भी बहुतायत में लगाए जएंगे। इन सबने जिला प्रशासन से अनुमति ले ली है। निकाय चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों और उनके प्रकोष्ठों के छोटे-बड़े स्टालों की तैयारियों को रविवार को ही अंतिम रूप दे दिया गया है। 

91

आरएसएस कैंप में होगी भाजपा की सहभागिता
भाजपा कानपुर उत्तर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि संघ के ही कैंप में भाजपा की सक्रिय रूप से सहभागिता रहेगी। पार्टी का अलग से कैंप लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के नेतृत्व के निर्देश के बाद वार्डों में होली मिलन का कार्यक्रम अनवरत चल रहा है। यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहेगा।  कुल मिलाकर संघ परिवार का एक कैंप होगा।

सपाई लगाएंगे लालटोपी और अखिलेश की फोटो
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.इमरान का कहना है कि हर साल होली मेला में पार्टी का कैंप लगाया जाता है। अबकी भी लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक बड़ी फोटो लगायी जाएगी। कैंप में मौजूद लोगों के सिर पर लालटोपी दिखेगी। उनका कहना है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद हमेशा लालटोपी लगाए रहते हैं। लालटोपी हमारी पार्टी की एकता और शक्ति को प्रदर्शित करती है।

गंगा तट पर लगेगा का कांग्रेस का कैंप
कांग्रेस ने गंगा मेला में पुराने स्थान पर ही कैंप लगाने का निर्णय लिया है। सरसैया घाट के निकट ही कांग्रेस पार्टी का कैंप लगाया जाएगा। कानपुर उत्तर जिलाअध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी का कहना है कि वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की खासी मौजूदगी दिखाई देगी। निकाय चुनाव शीघ्र ही होने की खबर के बाद सक्रियता काफी बढ़ी है। इसलिए गंगा मेला में कांग्रेसियों का हुजूम उमड़ेगा। टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था कर ली गयी है।

आम आदमी पार्टी की टोपी पहनेगा हर कार्यकर्ता
डिप्टी सीएम रहे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी से तिलमिलाए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अब की होली मेला में पूरा दमखम दिखाने की ठानी है। निकाय चुनाव की तैयारी भी पार्टी ने शुरू कर दी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि नगर पंचायत प्रभारियों की सूची जारी की जा चुकी है। इसके बाद सभी 17 नगर निगमों के प्रभारी घोषित किए जाएंगे। पूर्व पा्र्षद मदनलाल भाटिया ने बताया कि गंगा मेला में पार्टी के शिविर में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। ये सभी आम आदमी पार्टी लिखी टोपियां पहने होंगे।

होली मेला में अमृत विचार का कैंप लगेगा                                                                                                          आपके अपने शहर का अखबार अमृत विचार भी होली गंगामेला पर कैंप लगाएगा। कानपुर इकलौता शहर है जहां पर होली त्योहार सात दिन तक मनाया जाता है। होली के कोई सातवें दिन अनुराधा नक्षत्र के दिन सरसैया घाट में आयोजित होली मेला के मौके पर तमाम संस्थाएं अपने-अपने कैंप लगाकर उपस्थिति दर्ज कराती हैं। इन कैंपों में लोगों का आना अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन का कार्यक्रम होता है। एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। अमृत विचार परिवार कैलाशनाथ बालिका विद्यालय के निकट लगाये जाने वाले कैंप में उपस्थित होकर शहरवासियों का स्वागत करेगा।

यह भी पढ़ें:-Kanpur News: इस्कॉन मंदिर में कानपुर वासियों ने मनाई ब्रज की होली

ताजा समाचार

बरेली: facebook पर युवती से दोस्ती...फिर गायब हो गया दो बच्चों का पिता, दर-दर भटक रही पत्नी
कासगंज: ससुर की मौत से पहले पति अब्बास से मिलने आई थी निकहत बानो, CCTV की निगरानी में 30 मिनट हुई मुलाकात
Kanpur: 40 साल तक रावण बनते रहे, अब बस सुप्रसिद्ध रावण अभिनेता अवध दीक्षित करेंगे अभिनय का समापन
लखनऊ: शराबी बेटे ने मां से ज्वैलरी छीनने का किया प्रयास, बहनों ने विरोध किया तो कैंची से कर दिया ताबड़तोड़ वार
Kanpur: आचार संहिता के मद्देनजर शहर में 13 हजार लोग हुए पाबंद; पुलिस ने जमा कराए इतने लाइसेंसी हथियार
नानकमत्ता पहुंचे DGP अभिनव कुमार...घटनास्थल का लिया जायजा, बोले- जल्द शिकंजे में होंगे आरोपी