नैनीताल: बीडी पांडे अस्पताल में बढ़ी वायरल फीवर के मरीज़ों  की संख्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में मौसम परिवर्तन के साथ अब वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बीडी पांडे अस्पताल में रोजाना की ओपीडी 500 हो रही है। जिसमें ज्यादातर मरीज वाइरल फीवर के आ रहे हैं। जिसमें रोजाना 30 से 40 बच्चे शामिल हैं।

नैनीताल में मौसम बदलने के साथ अब बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इन दिनों रोजाना अस्पताल में लगभग 500 मरीज पहुंच रहे हैं। जिसमें वाइरल फीवर के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। जिसके चलते इन दिनों बीडी पांडे अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं।  बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. एलएमएस रावत ने बताया कि रोजाना अस्पताल में लगभग 500 मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें से ज्यादातर मरीज वाइरल फीवर के हैं।

 

संबंधित समाचार