Uttarakhand Budget: राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 फीसदी का आरक्षण, विधायक निधि भी बढ़ी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भराड़ीसैंण में आयोजित हुई। भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में 13 मार्च से बजट सत्र की शुरूआत हुई।

सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धामी सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग 6 बिन्दुओं पर मुहर लगी है।

इस दौरान राज्‍य की नई सौर ऊर्जा नीति को मंजूरी मिली। वहीं, राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की सब कमिटी की रिपोर्ट भी स्वीकृत की गई। अब उक्‍त विधेयक राजभवन भेजा जाएगा।

बैठक में विधायक निधि बढ़ाने को भी मंजूरी मिली, जिसके तहत विधायक निधि 3 करोड़ 75 लाख से बढ़ाकर 5 करोड़ प्रतिवर्ष की गई।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: निगम पर बिजली बिल का तीन करोड़ रुपये से अधिक की बकायेदारी

संबंधित समाचार