बाजपुरः तकरीबन सवा किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक किलो 113 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।

सोमवार को कोतवाली में मामले का पर्दाफाश करते हुए सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी दोराहा क्षेत्रांतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर बंद पड़े एक ढाबे के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े एक व्यक्ति को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम खेड़ा पार्सल थाना स्वार जिला रामपुर (उप्र) निवासी आलमजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह बताया।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास मौजूद बैग से एक किलो अफीम बरामद हुई। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने यह अफीम बरेली में किसी टोनी नाम के व्यक्ति से सेटेलाइट बस अड्डे पर तीन-चार दिन पहले खरीदी थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस टीम में सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी, दोराहा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई देवेंद्र सिंह राजपूत, कांस्टेबल मोहन भट्ट, मनोज बिष्ट आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः पेयजल लाइन कार्य में लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों ने किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता