पीलीभीत: आमने-सामने टकराई बाइक, मासूम समेत दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर हाईवे पर ग्राम एड़वारा के पास हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम 

पीलीभीत, अमृत विचार। वाहनों की तेज रफ्तार ने दो और जिंदगियां निगल लीं। टनकपुर हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें छह साल के मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सीओ सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। घायलों के अस्पताल भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के थाना खटीमा क्षेत्र के इस्लामनगर गौटिया इलाके के निवासी शादाब उनकी पत्नी मेराज रिश्तेदारी में बरखेड़ा क्षेत्र में गए थे। सोमवार देर शाम अपने भांजे छह वर्षीय बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पौटाकलां के निवासी फैज पुत्र शानू को लेकर वापस बाइक से खटीमा लौट रहे थे।

उधर, न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम जंगरौली आशा के रहने वाले 27 वर्षीय अनुज और ग्राम भैरुआ निवासी जगपाल एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। टनकपुर हाईवे पर ग्राम एडवारा के पास पहुंचते ही दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मासूम फैज और दूसरी बाइक पर सवार अनुज दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। उसके बाद जाम की स्थिति बन गई।

दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना मिलने पर एसओ उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सीओ सदर प्रतीक दहिया भी आ गए। आनन-फानन में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। मृतकों के परिवार वालों को सूचना देन के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसके बाद हाईवे पर फंसे वाहनों को भी निकलवाया गया। 

दो बाइकों की हाईवे पर टक्कर हो गई थी। जिसमें मासूम समेत दो की मौत हुई है। घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है--- उदयवीर सिंह, एसओ न्यूरिया।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: टनकपुर हाईवे पर एकदम चलते-चलते थम गए वाहनों के पहिए, जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार