पीलीभीत: हाथों से ही उखड़ती चली गई सड़क, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एक्सईएन बोले- फर्जी वीडियो वायरल कराने वालों पर कराएंगे एफआईआर

पीलीभीत, अमृत विचार। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक ग्रामीण द्वारा हाथों से सड़क उखाड़ते हुए वीडियो वायरल हुआ। जिसमें सड़क निर्माण खराब गुणवत्ता से होना बताया गया। पड़ताल की गई तो सड़क तहसील कलीनगर क्षेत्र के गांव मथना जप्ती की निकली। मामले में एक्सईएन ने फर्जी वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने की बात कही है।

तहसील कलीनगर के गांव मथना जप्ती से शाहगढ़ तक पीडब्ल्यूडी द्वारा 32 लाख रुपये के बजट से रोड का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका कुछ ग्रामीणों ने सोमवार को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद वीडियो खूब वायरल हुआ। वीडियो के साथ यह जानकारी भी शेयर की गई कि मौके पर करीब आधा दर्जन मजदूर लाखों रुपए की लागत से बन रही सड़क पर काम करते दिखाई दे रहे थे लेकिन अवर अभियंता से लेकर ठेकेदार नदारद थे।

वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने सड़क पर डाली जा रही बजरी और कोलतार की गुणवत्ता परखने के लिए सड़क को हाथों से उखाड़ना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। 

जैसे ही सड़क निर्माण कार्य कर मजदूर हटे वैसे ही ग्रामीणों हरकत शुरू कर दी। कोलतार सही से सूख भी नहीं पाया। इस तरह की कई वीडियो पूर्व में फर्जी तरीके से वायरल कर हुई हैं। ऐसे लोगों पर एफआईआर करवाई जाएगी---उदय नारायण, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: आमने-सामने टकराई बाइक, मासूम समेत दो की मौत

संबंधित समाचार