लखीमपुर-खीरी: तीन सदस्यीय टीम की जांच में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। शहर के भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रबंधक और कार्यवाहक प्राचार्य पर लगे प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितता के आरोप जांच में सही पाए गए हैं। तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद कॉलेज के प्रबंधक ने डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रबंधक लखनऊ के जानकीपुरम निवासी मुदित दीक्षित और पूर्व  कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी के खिलाफ सदर कोतवाली में धारा 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।

भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के प्रबंधक रजत कुमार पांडेय ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि आर्य समाज लखीमपुर आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ से संबद्ध है। आर्य प्रतिनिधि संस्था के आदेश पर 14 जून 2019 को आर्य समाज लखीमपुर और भगवानदीन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की प्रबंध समिति को भंग कर जानकीपुरम लखनऊ निवासी मुदित दीक्षित को मनमाने ढंग से प्रशासक नियुक्ति किया गया।

मुदित दीक्षित ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी से सांठगांठ कर बिना विभागीय अनुमति कई वित्तीय व व प्रशासनिक अनियमितताएं की गईं, जिसकी शिकायत वर्तमान प्राचार्य डॉ. वीणा गोपाल मिश्रा ने शासन से की थी। शासन ने वरिष्ठ लेखा परीक्षक, जीडी गौतम, शिव सरन और वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी उच्च शिक्षा दुर्गेश कुमार सिंह की तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। साथ ही वर्ष 2022 में जिलाधिकारी को नियंत्रक नियुक्ति किया था।

टीम की जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। प्रबंधक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि जांच में 49 लाख रुपये से अधिक का गबन पाया गया है। टीम ने जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। यह गबन वर्ष 2018-19 से 30 अक्टूबर 2021 तक का किया गया है। प्रबंधक रजत कुमार पांडेय ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने पूर्व प्रबंधक मुदित दीक्षित और पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य सुरचना त्रिवेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के प्रबंधक ने जो तहरीर दी है, उसी के आधार पर अमानत में खयानत की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच मिश्राना चैकी प्रभारी साधना यादव को सौंपी गई। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी---चंद्रशेखर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर।

रिपोर्ट दर्ज होने की बात मेरी जानकारी में नहीं है। न ही मैं किसी रजत कुमार पांडेय को जानती हूं। कॉलेज के कंट्रोलर डीएम हैं। मेरे खिलाफ कोई बड़ा षड़यंत्र चल रहा है---डॉ सुरचना त्रिवेदी पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य।   

लॉ कॉलेज के प्रवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
सीतापुर हाईवे पर स्थित मनु ला कॉलेज के निदेशक कपिल श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2014 में गोला निवासी विपिन शाह की नियुक्ति प्रवक्ता पद पर हुई थी। आरोप है कि पूर्णकालिक सेवा होने के बाद भी विपिन शाह ने लखनऊ स्थित डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में झूठे कागजात जमा कर पीएचडी कोर्स में वर्ष 2016 में प्रवेश ले लिया और वर्ष 2018 में हॉस्टल आवंटित कर रहने लगा।

शिकायत मिलने पर जब उन्होंने इसकी जांच कराई तो अंशकालिक अध्यापक के रूप में कार्यरत मिला। निदेशक कपिल श्रीवास्तव ने प्रवक्ता के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रवक्ता के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: पुराना ईपीएफ का भुगतान दिलाया नही, नई फर्म का कर दिया टेंडर 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव