Video : फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर रिलीज, धांसू अंदाज में नजर आए शाहरुख खान
फिल्म जवान के नये पोस्टर में शाहरूख खान हाथ में बंदूक लिए और मुंह में सिगार सुलगाते नजर आ रहें हैं
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। निर्देशक एटली की फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म जवान के पहले पोस्टर में शाहरुख खान खून से लतपथ और पूरे चेहरे पर पट्टी लगाए नजर आए थे।
#Jawan Cigrette Fight Scene @iamsrk 🥵pic.twitter.com/E4GaqlU0GH
— Lets OTT (@IetsOTT) March 10, 2023
फिल्म जवान के नये पोस्टर में शाहरूख खान हाथ में बंदूक लिए और मुंह में सिगार सुलगाते नजर आ रहें हैं। शाहरुख ने इस नए पोस्टर में लेदर की ब्लैक जैकेट के साथ जींस और ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ ही बैकराउंड में चारों ओर धुंआ फैला हुआ है।
फिल्म जवान में 'दीपिका पादुकोण' की कैमियो भूमिका है जबकि मुख्य भूमिका में दक्षिण भारतीय अभिनेत्री 'नयनतारा' हैं। फिल्म जवान 02 जून 2023 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें : Sara Ali Khan Photos : बर्फीली वादियों में एन्जॉय करती दिखीं सारा अली खान, क्या आपने तस्वीरें देखीं?
