आजमगढ़: SP ने आठ निरीक्षकों समेत 22 उपनिरीक्षकों का किया तबादला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार को आठ निरीक्षकों समेत 22 उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। इसमें शहर कोतवाली के साथ ही आठ थानों के प्रभारी शामिल है। शहर कोतवाली की जिम्मेदारी से शशिचंद्र चौधरी को मुक्त करते हुए अब एसओ मुबारकपुर रहे राजकुमार सिंह को नया शहर कोतवाल बनाया गया है। शशिचंद्र चौधरी को रानी की सराय थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसपी अनुराग आर्य ने बातया कि जनपदीय स्थापना बोर्ड द्वारा जिले के कानून व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य को लेकर यह बदलाव किया गया है। इसके तहत शहर कोतवाली प्रभारी शशिचंद्र चौधरी को अब रानी की सराय थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसओ मुबारकपुर रहे राजकुमार सिंह अब शहर कोतवाल होंगे। एसओ रानी की सराय रहे राजेश कुमार सिंह को एसओ कप्तानगंज की जिम्मेदारी दी गई है। एसओ कप्तानगंज राजेश कुमार अब एसओ मुबारकपुर बनाए गए है।

वहीं एसओ संजय सिंह को जहानागंज थाने का प्रभारी बनाया गया। शहर कोतवाली में निरीक्षक अपराध रहे विकास चंद्र पांडेय को एसओ बरदह बनाया गया है। पीआरओ पुलिस अधीक्षक द्वितीय दिलीप कुमार सिंह को प्रभारी डीसीआरबी व प्रभारी डीसीआरबी शशिमौली पांडेय को वाचक पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं एसओ जहानागंज विनय कुमार सिंह को एसओ मेंहनगर, एसओ मेंहनगर अनिल कुमार सिंह को पीआरओ पुलिस अधीक्षक द्वितीय, वाचक पुलिस अधीक्षक राम प्रसाद बिंद को एसओ रौनापार व एसओ रौनापार कौशल कुमार पाठक को वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई।
 

ये भी पढ़ें -UP डीजीपी ने दिए गवाहों की सुरक्षा पुख्ता करने के निर्देश, होगी मॉनीटरिंग  

संबंधित समाचार