देश का निर्यात फरवरी में 8.8 फीसदी घटकर 33.88 अरब डॉलर पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश का निर्यात फरवरी में 8.8 प्रतिशत घटकर 33.8 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल इसी महीने में 37.15 अरब डॉलर था। वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट हुई है।

ये भी पढ़ें - वन इम्प्रेशन ने वित्तपोषण दौर में जुटाए एक करोड़ डॉलर

समीक्षाधीन अवधि में आयात भी 8.21 प्रतिशत घटकर 51.31 अरब डॉलर रह गया, जो पिछले साल इसी महीने में 55.9 अरब डॉलर था। फरवरी में देश का व्यापार घाटा 17.43 अरब डॉलर रहा था। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी के दौरान देश का कुल वस्तु निर्यात 7.5 प्रतिशत बढ़कर 405.94 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात 18.82 प्रतिशत बढ़कर 653.47 अरब डॉलर हो गया।

ये भी पढ़ें - Hero Electric अगले दो-तीन साल में सालाना 10 लाख से ज्यादा वाहन तैयार करेगी

संबंधित समाचार