काशीपुर: महिला ने कहा देहरादून ले जाकर पति करने वाला था कत्ल...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने पति व ससुरालियों पर आत्महत्या के लिए उकसाने व देहरादून ले जाकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2019 में उसकी शादी सुल्तानपुर पट्टी निवासी अमित कुमार के साथ हुई है। शादी में उसके परिवार वालों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराली दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे।

आरोप है कि पति व ससुराली दहेज में दस लाख रुपये व कार की मांग कर मारपीट करने लगे। पीड़िता ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता के अनुसार दिसंबर 2022 में उसके पति उसे देहरादून लेकर गए, जहां उसे जान से मारने का प्रयास किया गया।

किसी तरह अपनी जान बचाकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जिस पर उसके पति उसे वहीं छोड़कर भाग गया। महिला ने बताया कि उसके पति पुलिस में है और उसे धमकी दे रहे हैं। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार