शाहजहांपुर में कोरोना के 73 नए मामले, दो संक्रमितों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह कोरोना पाॅजिटिव एक महिला और एक युवक की की मौत हो गई। शनिवार को 73 नए कोरोना संक्रमित मिले है। शहर के कोतवाली क्षेत्र के दलेलगंज निवासी 64 वर्षीय महिला की 12 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव …

शाहजहांपुर। जनपद में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह कोरोना पाॅजिटिव एक महिला और एक युवक की की मौत हो गई। शनिवार को 73 नए कोरोना संक्रमित मिले है।

शहर के कोतवाली क्षेत्र के दलेलगंज निवासी 64 वर्षीय महिला की 12 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। उसके बाद उसको मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार सुबह उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

वहीं रोजा क्षेत्र के रसूलापुर गांव के 17 वर्षीय युवक की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद उसकी हालत खराब हो गई और उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार