बरेली: आइडिया को बिजनेस में कैसे बदलें?, बताएंगे पूर्व कुलाधिपति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छोटे शहरों में रहने वाले युवकों के पास कई आइडिया हैं, लेकिन उनके पास उन आइडिया पर बिजनेस करने का तरीका नहीं है। अयोध्या में एक युवक ने ऐसा एप बनाया जो बड़ी फाइल को भी दूसरी जगह भेजने में सक्षम है। टीयर 3 शहरों में युवा ज्यादा प्रतिभाशाली हैं, लेकिन उन्हें सही दिशा देने का अभाव है। यह बात मौलाना अब्दुल कलाम विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति जफर सरेशवाला ने कही। वह बुधवार को बरेली में थे। गुरुवार को वह एजूकेशन टू इंटरप्रेन्योरशिप कार्यक्रम ( तालीम ओ तरबियत) में युवाओं को टिप्स देंगे।

रामपुर गार्डन में राजीव बूबना के आवास पर पत्रकारों को उन्होंने बताया कि देश भर में टीयर 2 व 3 शहर में 57 कार्यक्रम कर चुके हैं। बताया कि बच्चे बेसिक शिक्षा तो ग्रहण कर लेते हैं, लेकिन इसके बाद वे क्या करें, इसकी जानकारी का अभाव होता है।

बताया कि बच्चों को नहीं पता होता है कि बैंक लोन क्यों देती है और बाद में इसे चुकाने में क्यों फेल हो जाते हैं। कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी जाएगी। शेयर मार्केट में निवेश कैसे करें। इसकी जानकारी मुंबई शेयर बाजार के विशेषज्ञ देंगे। बच्चों के पास आइडिया तो हैं लेकिन उसे कारोबार में कैसे बदलें, इसकी जानकारी नहीं है। यह कार्यक्रम इसी तरह की जानकारी देने के लिए है।

शहर के कई इंस्टीट्यूट के बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। फ्यूचर कॉलेज सभागार में गुरुवार सुबह 10 से सायं 5 बजे तक कार्यक्रम होगा, जिसमें 200 से ज्यादा बच्चे भाग लेंगे। इंटर पास कोई भी छात्र-छात्रा इसमें भाग ले सकता है। रवि अग्रवाल, दिनेश गोयल, धर्मेन्द्र गुप्ता, अनुपम कपूर, डा. राजेश शर्मा, कुलभूषण शर्मा, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार