IBFA Awards 2023: दुबई में भोजपुरी अवार्ड शो में छाए गोविंदा और जैकलिन फर्नांडीस, लोगों का खूब किया मनोरंजन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। यशी फिल्म्स प्रस्तुत छठे इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 का अयोजन दुबई में हुआ, जहां जैकलिन फर्नांडीस और गोविंदा समेत कई सितारों ने लाजवाब प्रस्तुति दी। छठे इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड 2023 में मुख्य आकर्षण जैकलीन फर्नांडिस रहीं जिन्होंने अपनी लाजवाब प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गोविंदा ने भी इस दौरान लोगों का खूब मनोरंजन किया।

वहीं, बिग बॉस फ़ेम रश्मि देसाई ने एक के बाद एक चार्ट बस्टर गानों पर लाजवाब डांस मुव्स से सबों के पैर को थिरकने पर मजबूर कर दिया। अवार्ड शो को इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सिन्हा ने प्रस्तुत किया। इस अवॉर्ड शो का प्रसारण जल्द ही जी बाईसकोप चैनल पर होगा।

किसे मिला कौन सा अवॉर्ड?
इस अवार्ड शो में बेस्ट फिल्म 2022 हमार स्वाभिमान (राम शर्मा), बेस्ट फिल्म 2021 विवाह 2 (निशांत उज्ज्वल),बेस्ट एक्टर पवन सिंह (हमार स्वाभिमान),बेस्ट एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (लव विवाह डॉट कॉम),बेस्ट एक्टर क्रिटिक दिनेश लाल यादव निरहुआ (गबरू),बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक स्मृति सिन्हा (घरवाली बाहरवाली 2)बेस्ट डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना),बेस्ट सिनेमेटोग्राफी देवेन्द्र तिवारी (मेरा भारत महान),बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर संजय पांडेय (ससुरा बड़ा सतावेला),बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अंजना सिंह (मेरा भारत महान) बनीं। 

इसी तरह बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा (डोली सजा के रखना), बेस्ट खलनायक अवधेश मिश्रा (जीना तेरी गली में 2),बेस्ट कॉमेडियन संजय वर्मा (धर्मा),बेस्ट कोरियोग्राफर प्रसून यादव (डोली सजा के रखना),बेस्ट एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू (चलते चलते),बेस्ट स्टोरी मनोज कुशवाहा (हमार स्वाभिमान),बेस्ट डायलॉग राकेश त्रिपाठी (लव विवाह डॉट कॉम),बेस्ट स्क्रीन प्ले संतोष मिश्रा (ससुरा बड़ा सतावेला),बेस्ट सिंगर मेल पवन सिंह,बेस्ट सिंगर फ़ीमेल प्रियंका सिंह,बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस मेघा श्री (राउडी इंस्पेक्टर ),बेस्ट एक्शन दिलीप यादव (मुझे कुछ कहना है),बेस्ट पीआरओ रंजन सिन्हा,बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अनंजय रघुराज (लव विवाह कॉम),ग्लोबल आइकान अवॉर्ड मनोज तिवारी को मिला। 

ये भी पढ़ें :  'पिता बहुत कंजूस है...', डाइटीशियन पर हर महीना एक लाख रुपये खर्च करती है तापसी पन्नू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता