अयोध्या: हड़ताल को लेकर बिजली कर्मियों ने भरी हुंकारी, गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मी

अयोध्या: हड़ताल को लेकर बिजली कर्मियों ने भरी हुंकारी, गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे कर्मी

अयोध्या, अमृत विचार। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार रात से प्रस्तावित हड़ताल को लेकर बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। मुख्य अभियंता कार्यालय पर सुबह दस बजे से शुरू कार्य बहिष्कार के दौरान बिजली कर्मियों ने कहा कि सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आन्दोलन अनवरत भी जारी रह सकता है।

गुरुवार रात से प्रस्तावित हड़ताल में सभी उर्जा निगमों के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर समेत संविदा कर्मी भी शामिल होंगे। समिति के संयोजक एस पी सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने 15 दिन का समय तीन दिसम्बर को हुई वार्ता के दौरान मांगा था लेकिन 113 दिन बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। गुरुवार को शीर्ष पदाधिकारियों के साथ वार्ता भी विफल हो गई इसलिए रात दस बजे से हड़ताल तय है।

आरोप लगाया है हड़ताल को लेकर उत्पीड़न की धमकी दी जा रही है। बहिष्कार को लेकर हुई सभा में में डी पी सिंह, आर एस पाल, मनोज मौर्या, आर एस मौर्या, अमित कुमार,  लालचन्द वर्मा, दिलीप कन्नौजिया, विकास आर्य, अमरदीप श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता  मनोज मौर्या द्वारा एवं संचालन प्रवीण त्रिपाठी द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: अपनी शादी के लिए पिता को चिंतित देख बेटी ने फंदा लगाकर दे जान, परिजनों में कोहराम