
दृश्यम फेम Ishita Dutta ने ग्रीन गाउन में फैंस के दिलों पर ढाया कहर, देखे तस्वीरें
मुंबई। 'दृश्यम' की एक्ट्रेस इशिता दत्ता भी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। पिछले कुछ समय से इशिता भी अपने ग्लैमरस लुक के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें वायरल हो रही है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि इशिता ग्रीन कलर का हॉल्टर नेक सिल्क गाउन में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का यह अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
इशिता ने इंस्टाग्राम पेज पर अपने कुछ नए लुक की झलक दिखाई है। लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस ग्रीन कलर का हॉल्टर नेक सिल्क गाउन पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसके फ्रंट साइड में कट लगा हुआ है।
इशिता इस ड्रेस में अलग-अलग स्टाइल में खड़े होकर पोज दे रही हैं। साथ ही उन्होनें लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों का मैसी बन बनाया है। एक्ट्रेस ने गाउन के साथ सटल मेकअप किया हुआ है।
इशिता ने इस ड्रेस को बहुत ग्रेसफुली कैरी किया है. इस लुक में वह कहर ढा रही हैं. फैंस के बीच एक्ट्रेस के इस नए लुक को काफी पसंद भी किया जा रहा है।
इशिता ने सटल शाइनी बेस, ब्राउनी चीक्स, न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और स्मोकी आईज से कंप्लीट किया है। इसके साथ ही कानों में डायमंड ईयररिंग्स कैरी किए हैं।
करिश्मा ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में Dreamy Vibes लिख हार्ट इमोजी शेयर किया। इस लुक में इशिता वाकई बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनके चाहने वाले उन पर प्यार लुटाते हुए खूब तारीफें कर रहे हैं
ये भी पढ़ें:- IBFA Awards 2023: दुबई में भोजपुरी अवार्ड शो में छाए गोविंदा और जैकलिन फर्नांडीस, लोगों का खूब किया मनोरंजन
Related Posts
Post Comment
Advertisement
ताजा समाचार

Comment List