हल्द्वानीः स्वागत द्वार के जरिए नगर निगम को 12 लाख रुपये की होगी आमदनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम के क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 60 वार्डों में स्वागत द्वार बनाने की दिशा में निगम कदम बढ़ा रहा है। इसके जरिए न सिर्फ वार्डों की सुंदरता में इजाफा होगा बल्कि नगर निगम को 12 लाख रुपये तक की आदमी भी होगी। इस कार्य के लिए नगर निगम की ओर से टेंडर प्रकिया जारी कर दिया गया है। 

जिस प्रकार से आप किसी दूसरे जिले में प्रवेश करते हैं तो वहां का नगर निगम या नगर पालिका स्वागत द्वार से आपका स्वागत करता है। उसी प्रकार से हल्द्वानी शहर के सभी वार्डों में स्वागत द्वार लगाने की योजना है। जिससे वार्डों की शोभा में चार चांद तो लगेंगे ही, इसी के साथ नगर निगम के राजस्व कोष में भी इजाफा होगा। निगम अपने सभी 60 वार्डों के मुख्य रास्तों पर प्रवेश द्वार को स्थापित करेगा। इसके लिए निगम ठेका कराएगा। यह ठेका 10 वर्षों तक मान्य होगा। 

स्वागत द्वार के आधे हिस्से में ठेकेदार विज्ञापन के माध्यम से प्रचार लगाकर रुपये कमा सकेंगे। इसमें आधे स्वागत द्वार में वार्ड का नामकरण, पार्षदों का नाम, वार्ड की संख्या, नगर आयुक्त और मेयर का नाम अंकित होगा। इसके बदले में नगर निगम ठेकेदारों से 20 हजार रुपये हर साल की दर से वसूलेगा। जिसके जरिए नगर निगम को प्रतिवर्ष 12 लाख रुपये की आमदनी तय है। 

इसी के साथ, इन स्वागत द्वारों में नगर निगम के टोल फ्री नंबर दिया जाएगा। जिससे नगर निगम के वार्डों में सफई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, कूड़ा प्रबंधन इत्यादि शिकायतों को टोल फ्री नंबर के जरिए आमजन नगर निगम को सूचना दे सकते हैं। 

उधर, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी मनोज कांडपाल ने बताया कि हर वार्डों में स्वागत द्वार लगने से नगर निगम को न सिर्फ राजस्व प्राप्त होगा। बल्कि वार्डों की शोभा में इजाफा होगा। इसी के साथ वार्डों की सारी जानकारी इस स्वागत द्वार में अंकित होगी। 

यह भी पढ़ें- देहरादूनः देह व्यापार में संलिप्त होटल संचालक को महिला के साथ संदिग्ध हालत में पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार