अमरोहा : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, तीन गोकश गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

अकबरपुर पट्टी रोड पर हादी साहब की मजार के पास हुआ आमना-सामना, घायल बदमाश सलमान के खिलाफ दर्ज हैं 12 से अधिक केस

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश का अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी।

अमरोहा,अमृत विचार। शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल समेत तीन गोकशों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के पास से तमंचा, मांस कटाने की छुरी व बाइक मिली है।

जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार सुबह सवा तीन बजे अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस को अकबरपुर पट्टी रोड पर हादी साहब की मजार के दाहिने नाले की तरफ जाने वाले रास्ते पर गोकशी की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और गोकशों को पकड़ने का प्रयास किया, तो पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गांव ढकिया चमन का रहने वाला सलमान गोली लगने से घायल हो गया, जबकि नूर निवासी मोहल्ला लकड़ा, जलील अहमद निवासी मोहल्ला बेगम सराय खुर्द को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बदमाशों का एक साथी मौके से फरार हो गया। बताया गया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। लेकिन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। 

कोतवाली प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि घायल आरोपी सलमान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के  अपराधी हैं, जोकि आर्थिक लाभ लेने के लिए गोकशी करते हैं। सलमान के विरुद्ध गोकशी, गैंगस्टर समेत करीब 12 केस दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें :  अमरोहा : भतीजे ने चाची से की छेड़छाड़, विरोध पर दंपति को चाकू मार कर किया घायल

संबंधित समाचार