हरदोई : नवरात्र पर मंदिरों में होगी विशेष पूजा, जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
हरदोई, अमृत विचार। इस बार चैत्र नवरात्र पर शासन की मंशा अनुसार मंदिरों में विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी सदर ने प्रमुख मंदिरों के पुजारियों व प्रबंधकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया।
उप जिलाधिकारी सदर स्वाति शुक्ला ने शुक्रवार को प्रमुख मंदिरों के पुजारियों व प्रबंधकों को इस बार नवरात्र व रामनवमी पर विशेष आयोजन की रूपरेखा बनाई। कार्यक्रम में नगर के रामजानकी मंदिर श्रवण देवी मंदिर, काली मंदिर, दुर्गा देवी, फूलमती देवी खजुरहरा मंदिर में देवी जागरण कराने, दुर्गा सप्तशती रामचरितमानस पाठ कराने पर चर्चा की गई।
नवरात्र के दौरान मंदिरों पर विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी। मंदिरों में महिलाओं द्वारा देवी जागरण देवी गीतों का आयोजन किया जाएगा। मंदिरों पर होने वाले कार्यक्रमों का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाएगा। जगह-जगह होल्डिंग लगवाई जाएंगी। जिससे कि अधिक से अधिक लोग इन धार्मिक आयोजनों में हिस्सा ले सकें। बैठक में राम जानकी मंदिर के प्रमुख पुजारी मैथिलीशरण ,श्रवण देवी मंदिर के रामविलास तिवारी सहित अन्य मंदिरों के पुजारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : रायबरेली : हड़ताल से पैदा हुए बिजली संकट से निपटने के लिए अतिरिक्त बिजली खरीद रही सरकार
