Kanpur में Keshav Prasad Maurya ने कसा तंज, बोले- 2024 में कांग्रेस का होगा बुरा हाल, PM Modi ने देश को दी नई दिशा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर पहुंचे।

प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कानपुर पहुंचे। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यादव जितना जातिवादी है उतना राष्ट्रवादी भी है।

कानपुर, अमृत विचार। यादव जितना जातिवादी उतना ही राष्ट्रवादी है। अखिलेश यादव न पिछड़ों के नेता थे, न है और न कभी हो सकते है। वो एक परिवार को पिछड़े वर्ग का मानते है, एक परिवार पिछड़े वर्ग का नहीं हो सकता। पिछड़े वर्ग की संख्या प्रदेश में 54 प्रतिशत है उस 54 प्रतिशत के वो नेता नहीं हो सकते है। 2024 के लोकसभा चुनाव में संपूर्ण पिछड़ा वर्ग तो भाजपा के साथ आ ही रहा है, लेकिन जिस वोट बैंक को समाजवादी पार्टी अपना समझती है तो दावे के साथ कह सकता हूं कि यादव जितना जातिवादी है उतना ही राष्ट्रवादी है।
 
यादव वोट बैंक जानता है कि अखिलेश यादव कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते है। यह बातें रविवार को  साकेत नगर में राष्ट्रपति के अभिभाषण गोष्ठी के कार्यक्रम में शामिल होने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कही। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 में 80 सीटें भाजपा के गठबंधन सरकार को मिलने दावा किया।
 
Deputy CM
 
रविवार को होटल मंदाकिनी में राष्ट्रपति के अभिभाषण गोष्ठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे। तय समय से करीब तीन घंटे देरी से पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने अभिभाषण कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। पत्रकार वार्ता के दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि ओबीसी मोर्चे की कार्य समिति की महत्पूर्ण बैठक के साथ देश के प्रधानमंत्री बिना भेदभाव के सबका साथ सबका विकास की नीति से कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री पिछड़े वर्ग से संबंधित होने के साथ एक गरीब परिवार से आते हैं।
 
उन्होंने जो काम किया है वह स्वत्रंत भारत के इतिहास के श्रेष्ठतम प्रधानमंत्री के रूप में किया। डिप्टी सीएम ने कहा की मोदी सरकार ने गरीब कल्याण, किसान कल्याण व आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे विश्व समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाते हुए देश का सम्मान के साथ देश के नागरिक का सम्मान बढ़ाया है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2014 में 80 में से 73 सीटें जीते थे। 2019 में 64 सीटे जीते थे आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव के बाद 66 सीटें भाजपा के खाते में है, लेकिन 2024 में उत्तर प्रदेश की 80 में 80 सीटे जीतने के लक्ष्य के साथ भाजपा कार्य कर रही है। उन्होंने विरोधी पार्टियों पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस सहित सारे विरोधियों के एक साथ होने पर भी कमल ही खिलेगा।
 
सपा व कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय सम्मेलन पर सवाल पर डिप्टी सीएम ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा  प्रधानमंत्री मोदी की अपेक्षा एक प्रतिशत भी मेहनत न करने वाले भ्रष्टाचार में पैदा हुए नेता आज भी भ्रष्टाचार कर रहे है भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए कदम उठाने पर प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते है। मोदी विरोधी नेताओं का अस्तित्व संकट में है। उन्होंने कहा कि जनता समझ गई है कि भ्रष्टाचारी नेता न देश की सेवा करते है और न किसान की वो सिर्फ देश को लूटने का काम करते है।
 
जांच होने पर ईडी व सीबीआई जैसी संस्थानों को पीछे लगाने का आरोप लगाते है। सपा विधायक इरफान के पद से इस्तीफा देने की बात पर उन्होंने कहा कि ये उनका विषय है कि वे विधायक रहे या इस्तीफा दे दें। उमेश पाल हत्याकांड में दोषियों की गाड़ी  पलटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि गाड़ी पलटने की बात बिल्कुल गलत है। कानून के आधार पर कठोर से कठोर कार्रवाई अपराधियों को दिलाई जाएगी।

संबंधित समाचार