रुद्रपुर: शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तहरीर के आधार पर पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज

रुद्रपुर, अमृत विचार। रुद्रपुर कोतवाली के रंपुरा चौकी क्षेत्र की युवती ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने और धोखे से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है।

युवती का आरोप था कि जब वीडियो का विरोध किया तो युवक ब्लैकमेल करने लगा और शादी से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती ने बताया कि उनके ही वार्ड में मोहित नाम का युवक रहता था।

युवती ने बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और धोखे से उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना डाली। आरोप है कि अचानक युवक गायब हो गया और नरियावल बरेली यूपी जाकर रहने लगा। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार