बरेली: हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में बांटा राहुल गांधी का संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, ब्लाक भदपुरा में हुई अभियान की शुरुआत

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में राहुल गांधी का संदेश लोगों को बांटा। इस दौरान कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। अभियान की शुरुआत रविवार को नवाबगंज विधानसभा के ब्लॉक भदपुरा से की गई। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से पार्टी लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - बरेली: ख्याल रखें... समय से पहले बड़ी हो रही हैं बेटियां

घर-घर जाकर राहुल गांधी का पत्र दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गरीब, मध्यवर्गीय, मजदूर ,व्यापारी पर टैक्स लगाकर उत्पीड़न कर रही है। पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। होली पर रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए। जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी, दत्त राम गंगवार, इरशाद मंसूरी, मिश्री लाल गंगवार आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली : पति फहद संग ससुराल पहुंचीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, हुआ जोरदार स्वागत 

संबंधित समाचार