लखनऊ : प्रदेश में समाजसेवी बेटियों, महिलाओं को दिया जायेगा ‘सुषमा स्वराज अवार्ड’

भाजपा महिला मोर्चा की देखरेख में सभी जिलों में होगा कार्यक्रम

लखनऊ : प्रदेश में समाजसेवी बेटियों, महिलाओं को दिया जायेगा ‘सुषमा स्वराज अवार्ड’

प्रत्येक जनपद से कम से कम 10 बेटियों का चयन

लखनऊ, अमृत विचार। समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पहल पर प्रदेश के सभी जिलों में अब बेटियों,महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए  ‘सुषमा स्वराज अवार्ड’ देकर सम्मानित किया जायेगा । महिला मोर्चा की देखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री व सुषमा स्वराज अवार्ड की प्रदेश संयोजक डॉ कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश के सभी जनपदों में इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है।

डॉ. कृतिका अग्रवाल ने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की अगुवाई में यह कार्यक्रम आयोजित होगा । प्रत्येक जनपद से कम से कम 10 बेटियों का चयन किया गया है। यह संख्या और अधिक भी हो सकती है इन्हें अवार्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रशस्ति पत्र में भारत की पूर्व में रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की फोटो भी लगी होगी। इस कार्यक्रम के जरिए बेटियों,महिलाओं का उत्साह बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। सभी जनपदों में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : मिलेट्स मेला में बताएंगे मोटे अनाज के फायदे

ताजा समाचार

कासगंज: ससुर की मौत से पहले पति अब्बास से मिलने आई थी निकहत बानो, CCTV की निगरानी में 30 मिनट हुई मुलाकात
Kanpur: 40 साल तक रावण बनते रहे, अब बस सुप्रसिद्ध रावण अभिनेता अवध दीक्षित करेंगे अभिनय का समापन
लखनऊ: शराबी बेटे ने मां से ज्वैलरी छीनने का किया प्रयास, बहनों ने विरोध किया तो कैंची से कर दिया ताबड़तोड़ वार
Kanpur: आचार संहिता के मद्देनजर शहर में 13 हजार लोग हुए पाबंद; पुलिस ने जमा कराए इतने लाइसेंसी हथियार
नानकमत्ता पहुंचे DGP अभिनव कुमार...घटनास्थल का लिया जायजा, बोले- जल्द शिकंजे में होंगे आरोपी
हल्द्वानी: पौड़ी की प्रसूता की मौत की होगी मजिस्ट्रेट जांच