ऋषिकेश: घूमने आए नव विवाहित हुए विचित्र घटना के शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गंगा घाट से पत्नी हुई गायब, बहन के साथ कर रही थी वीडियो कॉल

ऋषिकेश, अमृत विचार। मामला शिवपुरी गंगा घाट का है। जहां शनिवार देर रात एक नव विवाहित जोड़ा घूमने आया था। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी रात 11 बजे गंगा घाट घूमने निकले थे। गंगा घाट में पत्नी ने पति को फ्रूटी लाने भेजा। इस दौरान वह अपनी बहन के साथ वीडियो कॉल पर थी। तभी अचानक पति के कानों में पत्नी के चीखने की आवाज पड़ती है। पति भागकर वापस गंगा घाट की तरफ जाता है। वहां उसे सिर्फ पत्नी का मोबाइल और चप्पल ही पड़े मिलते हैं।   

थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के उसियाना निवासी हिमांशु पचैरी और नंदिनी घूमने के लिए शिवपुरी आए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के डूबने की या जंगली जानवर के हमले की आशंका जताई और उसी ऐंगल से जांच शुरू करी। लेकिन पुलिस को घटना स्थल पर जंगली जानवर के पैरों के कोई निशान नहीं मिले। वहीं  एसडीआरअफ की टीम गंगा नदी में विवाहिता को खोज रही थी। तभी पति के पास नंदिनी के जीजा का फोन आता है कि वह फिरोजाबाद अपने घर पहुंच गई है। यह सुनने के बाद सभी अचंभित रह गए। 

 

 

संबंधित समाचार