अयोध्या: अवध विवि के किक बॉक्सरों के पंच से बरसे मेडल
ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयीय किक बॉक्सिंग में एक गोल्ड, सिल्वर व चार ब्रॉन्ज मेडल मिला
अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के किक बॉक्सरों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयीय किक बॉक्सिंग पुरुष प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय को कुल 6 पदक दिलाया। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आयोजित ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालयीय किक बॉक्सिंग पुरुष प्रतियोगिता में तातामी प्वाइंट फाइटिंग ओवर 84 किलोग्राम भारवर्ग में सरताज अहमद सिद्दीकी ने विश्वविद्यालय को गोल्ड मेडल दिलाया।
तातामी किक लाइट ओवर 84 किलोग्राम भारवर्ग में अखिल ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। वही रिंग स्पोर्ट फुल कॉन्टैक्ट अंडर 57 किलोग्राम भारवर्ग में मंजीत ने ब्रॉन्ज मेडल, रिंग स्पोर्ट फुल कॉन्टैक्ट अंडर 63 किलोग्राम भारवर्ग में राजकुमार राणा ने ब्रॉन्ज मेडल, रिंग स्पोर्ट अंडर 75 किलोग्राम भारवर्ग में सुजीत पांडेय ने ब्रॉन्ज व रिंग स्पोर्ट लो किक अंडर 81 किलोग्राम भारवर्ग में मो. नसीम ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किए। विश्वविद्यालय की ओर से टीम कोच डॉ. अनुराग पांडेय एवं टीम मैनेजर अंकुर सिंह रहे। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने सभी पदक विजेता किक बॉक्सरों एवं टीम कोच को बधाई दी।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: मां से बच्चा छीन कर कतर भागने की फिराक में है तलहा, पीड़िता ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
