बहराइच: Social Media पर महिला ने नाबालिग से की दोस्ती, फिर लेकर चली गई बिहार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विशेश्वरगंज/बहराइच, अमृत विचार। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग से बिहार निवासी महिला ने सोशल मीडिया के जरिए मित्रता की। इसके बाद बिहार से आई महिला नाबालिक को लेकर साथ चली गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बिहार निवासी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि नाबालिग को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी की मित्रता सोशल मीडिया पर बिहार निवासी महिला से हुई। प्रभारी निरीक्षक श्याम देव चौधरी ने बताया कि बिहार निवासी महिला ने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए नाबालिक को अपना बेस्ट फ्रेंड बनाया। इसके बाद उसे अपने जाल में फंसाया। मार्च माह में महिला बिहार से नाबालिक के गांव पहुंची। इसके बाद उसे बहला फुसलाकर साथ लेकर बिहार चली गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नाबालिक के पिता की तहरीर पर 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई। नाबालिक के बिहार में पता होने की जानकारी मिली। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देश पर उप निरीक्षक ओंकार यादव, सूर्य केश यादव, शुभम प्रताप, राजनाथ के साथ महिला आरक्षी चांदनी सिंह, कविता को बिहार भेजा गया।

बिहार पुलिस की मदद से नाबालिक के साथ आरोपी महिला को बरामद किया गया। मंगलवार को पुलिस ने नाबालिक को मेडिकल के लिए भेज दिया। जबकि बिहार के रोहतास जनपद के तुम्बा निवासी महिला जोवा उर्फ तबस्सुम फातिमा पुत्री मोहम्मद अली रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अदालत से बैरंग वापस लौटे खब्बू तिवारी, अभी नहीं पहुंचा हाईकोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार