सीतापुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से जारी नयी पेंशन स्कीम के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में सरकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में नई पेंशन को हटाने और पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के बैनर तले आयोजित इस धरना प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में सरकारी कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कर्मचारी हितों में जल्द से जल्द पुरानी पेंशन को लागू करने की मांग की।

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव ने बताया कि एनपीएस को समाप्त किये जाने और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। इस धरने में नार्थ ईस्ट रेलवे मजदूर यूनियन कि शाखा सीतापुर ने भी कलेक्ट्रेट कर्मचारियों के शामिल होकर सरकार से एनपीएस और पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार से मांग की। 

रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा मंत्री भानु प्रताप सिंह ने बताया कि केन्द्रीय संगठन के निर्देश पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी संघ और केंद्र कर्मचारी संघ का ये संयुक्त धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इस प्रदर्शन से जहां दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा वहीं कार्यालयों में काम के लिए आये आम जनमानस को वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा। 

यह भी पढ़ें:-हरदोई: नाबालिग बालक से दुष्कर्म व हत्या में दोषी को आजीवन कारावास, देना होगा जुर्माना

संबंधित समाचार