सिक्कों से भरी बोरी से खरीदा स्कूटर, कहा- मैंने अपना सपना पूरा कर लिया
असम। दारंग में मोहम्मद सैदुल हक नाम के शख्स ने सिक्कों से भरी बोरी से एक स्कूटर खरीदा। शोरूम के मालिक मनीष पोद्दार ने कहा, मुझे सूचना मिली की एक ग्राहक 5-6 से साल से सिक्के जमा कर स्कूटर खरीदने आया है। मुझे बहुत खुशी है की ऐसा ग्राहक हमारे पास आया। उन्होंने 90 हजार के करीब जमा किया है।
मोहम्मद सैदुल हक ने बताया कि मैं बोरागांव इलाके में एक छोटी सी दुकान चलाता हूं और स्कूटर खरीदना मेरा सपना था। मैंने 5-6 साल पहले सिक्के जमा करना शुरू किया था। आज मैंने अपना सपना पूरा कर लिया है।
ये भी पढ़ें : बिहार दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान
