लखनऊ: दो दिन में तोड़ दी सील, LDA ने दोबारा कॉम्पलेक्स किया सील 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। बिना मानचित्र निर्माण करने वालों पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्रवाई का डर नहीं है। टीम ने गोमती नगर क्षेत्र में एक कॉम्पलेक्स दोबारा सील किया है। इस काम्प्लेक्स को ठीक दो दिन पहले ही सील किया गया था।

गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में 20 मार्च को लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम ने एक कॉम्पलेक्स सील किया था। जो प्रवीन कुमार व सोनी साहू द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बनाया गया था। कॉम्पलेक्स में शोरूम, दुकान व ऑफिस संचालित थे। पूरा परिसर सील कर नोटिस चस्पा किया गया था। कॉम्पलेक्स मालिक द्वारा बुधवार को सील तोड़कर संचालित कर दिया गया। इसकी जानकारी जोनल अधिकारी प्रिया सिंह को हुई तो पुलिस बल के साथ टीम भेजकर दोबारा कॉम्पलेक्स सील कर दिया। नोटिस चस्पा कर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें - समझौते के आधार पर दुष्कर्म जैसे अपराधों में माफी संभव नहीं :इलाहाबाद हाईकोर्ट

 

 

 

संबंधित समाचार