बरेली: 315 केंद्रों पर होंगी स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं, जानें डिटेल्स
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों की सूची की जारी
बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक (बीए, बीएससी, बीकॉम व बीबीए) प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं के केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। परीक्षाएं नौ जिलों में 315 केंद्रों पर होंगी। सबसे अधिक बिजनौर में 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बरेली में 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें बरेली कॉलेज में स्वकेंद्र समेत छह महाविद्यालयों के छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा में करीब 2 लाख 58 हजार छात्र शामिल होंगे। जल्द ही छात्रों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे।
विश्वविद्यालय की वेबसाइट के अनुसार 2,57910 छात्रों के परीक्षा फार्म ऑनलाइन स्वीकृत हुए हैं। इनमें प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के अलावा प्रथम सेमेस्टर के बैंक फार्म भी हैं। यही छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें बीए के 1666993, बीकॉम में 19135, बीएससी के 66700 और बीबीए के 5082 छात्र हैं।
बरेली कॉलेज में 10903 छात्र परीक्षा देंगे, जिनमें 9437 बरेली कॉलेज के ही हैं। इनमें 5058 छात्राएं और 4379 छात्र हैं। बरेली के अलावा पीलीभीत में 22, बदायूं में 30, रामपुर में 26, शाहजहांपुर में 32, मुरादाबाद में 45, बिजनौर में 60, अमरोहा में 32 और संभल में 29 केंद्र बनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- बरेली: नाबालिग से गैंगरेप के मामले में सुनाया फैसला, आरोपी को मिली पांच साल की सजा
