आज यूथ महापंचायत, युवा पोर्टल और युवा नीति होगी लॉन्च 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपा। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज यूथ महापंचायत कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवा नीति लॉन्च करते हुए राज्य युवा पुरस्कार विजेताओं का सम्मान करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में युवा अचीवर्स अपने महत्वपूर्ण अनुभव साझा करेंगे। इसमें 15 हजार से अधिक युवा हितग्राही, विभिन्न क्षेत्रों के यंग अचीवर्स, विद्यार्थी और यंग प्रोफेशनल्स शामिल होंगे।

साथ ही लगभग 10 लाख युवा ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए एमपीगवर्नमेंट पोर्टल पर 10 हजार से अधिक युवाओं ने सुझाव दिए हैं। पिछले साल चंद्रशेखर आज़ाद जयंती पर युवाओं ने युवा नीति बनाने के सुझाव दिए थे। ये यूथ महापंचायत स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। कार्यक्रम में मंच पर कई यूथ आइकॉन उपस्थित रहेंगे, जिनमें मेघदीप बोस, विवेक सागर, अनुभव दुबे, प्रियांशी प्रजापति, प्रतीक संचेती, मयंक प्रताप सिंह और नरेंद्र सेन शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें : पूर्ववर्ती संगमा सरकार से जुड़े अमित शाह के 'सबसे भ्रष्ट' वाले बयान को लेकर जांच की जाए : जयराम रमेश का CBI निदेशक को पत्र 

संबंधित समाचार