हल्द्वनी: नशे के खिलाफ उतरा यूएसएफ, बोले शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर उत्तराखंड स्टूडेंट्स फेडरेशन यूएसएफ से जुडे़ युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवाओं ने नशा नहीं रोजगार दो रैली निकालकर उत्तराखंड नीति अभियान एजेंडा 2024 की शुरुआत की।

नई आईटीआई क्षेत्र में भारी संख्या में एकत्रित हुए यूएसएफ से जुड़े युवाओं ने बुद्ध पार्क तक बाइक रैली निकाल कर नशे के खिलाफ उत्तराखंड सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए । युवाओं ने सरकार की नीतियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ते जा रही है और पुलिस केवल तस्कर को पकड़ इतिश्री कर देती है जबकि इस धंधे में लिप्त बड़ी मछलियां पुलिस के जाल में नहीं फंसती।

प्रदेश सरकार ने शराब के रेट घटाकर ये साबित कर दिया है कि उसे केवल राजस्व कमाने से मतलब है। युवाओं ने आरोप लगाया की सत्ता के नशे में चूर नेताओं को उत्तराखंड की शांत फिजा का जरा भी ध्यान नहीं और उन्हीं की शह पर धंधा फल-फूल रहा है। युवाओं ने कहा कि पंजाब के बाद उत्तराखंड नशे में उड़ रहा है मगर सरकार का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं है।

इस मौके पर यूएसएफ के केंद्रीय अध्यक्ष सोमेश बुडाकोटी, अध्यक्ष कुमाऊं मंडल  देवेश सेन,  उपाध्यक्ष आशुतोष पाठक, जिलाध्यक्ष नैनीताल रविन्द्र सिंह रावत, हर्ष तिवारी, दीपक भारती,दीपांशु पांडे, हरि सिंह राठौर,दीपक अधिकारी, रोहित अधिकारी, गौरव जोशी, तनुज कोटली, मनन मालरा आदि युवा मौजूद रहे।

संबंधित समाचार