अयोध्या: सोनाली को गोल्ड व प्रियांशी को मिला कांस्य पदक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की महिला बॉक्सरों ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय किक बॉक्सिंग महिला प्रतियोगिता में एक गोल्ड एवं एक कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में रिंग स्पोर्ट अंडर 60 किलोग्राम भार वर्ग में सोनाली निषाद ने गोल्ड पदक जीता। 

वहीं तातामी प्वाइंट फाइटिंग अंडर 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रियांशी चन्द ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम मैनेजर प्रो. प्रवीण कुमार सिंह एवं टीम कोच डॉ. रवीन्द्र शुक्ला रहे। कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल, क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष प्रो. जसवंत सिंह व सचिव प्रो आशीष सिंह ने बधाई दी व हर्ष जताया है।

यह भी पढ़ें:-चित्रकूट: सपा विधायक बोले- बालू सिंडीकेट और सत्ता संरक्षित लोग मुझे फंसा रहे

संबंधित समाचार