बरेली: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, विरोध पर भाई को पिटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : सीबीगंज क्षेत्र में घर में घुस कर एक युवक ने युवती से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दो भाइयों को बुलाकर युवती के भाई की पिटाई भी कर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की देर रात लाइट चली गई और सुल्तान छत के रास्ते उसके मकान में घुस गया।

ये भी पढ़ें - बरेली: ट्रॉमा सेंटर बना रहे हैं या ताजमहल, चार साल में मात्र 40 फीसदी हुआ निर्माण

कमरे के बाहर सो रही उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर-शराबे के बाद उसका बेटा भी उठ गया और मौके पर पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद सुल्तान ने अपने दो भाइयों सद्दाम और सुल्तान को बुलाकर दोनों की पिटाई कर दी। जिससे उसका बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद तीनों पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - बरेली: महिला शिक्षक संघ ने बीएसए को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

संबंधित समाचार