हल्द्वानी: भाजपा नेता के बेटे पर मारपीट व धमकाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दोनों पक्षों ने पुलिस को दी तहरीर, क्रॉस मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर भाजपा नेता व पूर्व पार्षद दिनेश रंधावा के बेटे पर मारपीट व धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं, रंधावा ने दूसरे पक्ष के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है।

राजेंद्रनगर निवासी मनीष ने तहरीर में कहा कि बीते दिन भाजपा नेता रंधावा ने उसके भाई के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। भाई की जमानत के लिए वह कागज तैयार करने फोटो स्टेट की दुकान में गया था। तभी रंधावा के बेटे कुनाल और उसके साथ ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

दोनों ने उसके साथ हाथापाई की और जमानत के कागज फाड़ दिये। इतना ही नहीं भाई की जमानत कराने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इधर, दिनेश रंधावा ने पुलिस को तहरीर देकर ईसा चरन, कमला, बिंदरा, अलविना पर घर में घुसकर पत्नी को धमकाने का आरोप लगाया है। कहा कि चारों ने मुकदमा वापस न लेने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

संबंधित समाचार