लखनऊ: स्मार्ट सिटी कमांड रूम से जोड़ें जाएं कैमरे, मंडलायुक्त ने सेफ सिटी कार्यों की समीक्षा में दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे स्मार्ट सिटी के कमांड रूम से जोड़ें जाएं। इससे नगर में होने वाले आपराधिक मामलों पर अंकुश लगेगा। यह बातें मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने सेफ सिटी कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिए हैं।

शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त ने नगर की सेफ सिटी कार्यों की समीक्षा की। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह व अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह से कमांड कंट्रोल रूम सिस्टम की प्रगति जानी। जिस पर अफसरों ने 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण होना बताया। इस पर मंडलायुक्त ने मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करने के साथ शेष कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बताया कि शहर में जो भी सीसीटीवी कैमरे लगे है वह स्मार्ट सिटी के कमांड रूम से जोड़ें जाएं। इससे नगर में होने वाली आपराधिक घटनाओं में अंकुश लगेगा। व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम, सर्विलांस कैमरा, पोल फाउंडेशन, कमांड कंट्रोल सिस्टम, पावर कनेक्शन, नेटवर्क सिस्टम, कैमरा स्टालेशन आदि कार्य को युद्धस्तर पर कराकर पूर्ण करें।

यह भी पढ़ें:-राहुल की सदस्यता जाने पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- आप जैसे कायर-सत्तालोभी तानाशाह के सामने झुकेंगे नहीं

संबंधित समाचार