Kanpur: दरोगा की पुत्री के साथ पति समेत तीन ने किया गैंगरेप, शादी के बाद से शराब के नशे में करता था हैवानियत
कानपुर में दरोगा की पुत्री के साथ पति समेत तीन ने किया गैंगरेप।
कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में दरोगा की पुत्री के साथ पति समेत तीन ने गैंगरेप किया। कमरे में बंद कर पति, देवर व पति के दोस्त ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पति शादी के बाद से शराब के नशे में हैवानियत करता था।
कानपुर, अमृत विचार। बर्रा निवासी दरोगा की पुत्री के संग पति, देवर व पति के दोस्त ने पीड़िता को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पड़ोसियों की मदद से पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। नौबस्ता पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप समेंत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
शुक्रवार को बर्रा निवासी दरोगा की पुत्री ने अपने पति, देवर व पति के दोस्त के खिलाफ नौबस्ता थाने में गैंगरेप का मुकदमा पंजीकृत कराया। महिला ने बताया कि वह अपने पति के साथ नौबस्ता थानाक्षेत्र में रहती है। बीते बुधवार को पति ने शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ हैवानियत की हदें पार की उसके बाद देवर व पति के दोस्त ने भी उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और कमरा बंद कर भाग गए। पड़ोसियों की मदद से उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी।
पीड़िता के पिता ने नौबस्ता थाने में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर गैंगरेप समेंत अन्य धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। नौबस्ता थाना प्रभारी संजय कुमार पांडेय के मुताबिक पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
शादी के कुछ समय बाद ही हैवानियत पर हो गया था आमदा
उन्नाव जनपद में तैनात दरोगा ने बताया कि उन्होंने पुत्री का विवाह 2016 में नौबस्ता निवासी युवक के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद से पति शराब के नशे में धुत होकर विवाहिता के साथ हैवानियत पर अमादा हो गया। पुत्री ने मामले की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन पीड़िता को मायके ले आए थे। पति के अलग घर लेकर रहने की बात पर परिजनों ने पुत्री को विदा किया था।
बहन की शादी से लौटने के बाद दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता ने बताया पति के साथ दोबारा आने पर कुछ दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद फिर पति नशे में दरिंदगी पर उतारु हो गया। बीती फरवरी को बहन की शादी की बात पर वह मायके चली आई थी, जिसके बाद 19 मार्च को ही वह ससुराल पहुंची थी। इसके बाद पति ने वारदात को अंजाम दिया।
