पीलीभीत: रेलवे बोर्ड ने अमृत विचार की खबर का लिया संज्ञान, अब मथुरा कैंट स्पेशल ट्रेन में मिलेगी एसी कोच की सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। मथुरा कैंट स्पेशल ट्रेन में एसी कोच की सुविधा न होने पर यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ती थी। यात्रियों की इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए अमृत विचार ने इस मुद्दे को प्रमुखता के साथ उठाते हुए प्रकाशित किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए रेलवे बोर्ड ने मथुरा कैंट स्पेशल ट्रेन में एसी कोच बढ़ा दिए गए। जिससे यात्रियों को सफर में गर्मी से निजात मिलेगी।

WhatsApp Image 2023-03-24 at 7.48.26 PM
14 मार्च के अंक में अमृत विचार में प्रकाशित खबर।


पूर्णागिरि का मेला शुरू होते ही मेला स्पेशल ट्रेन का भी संचालन शुरू कर दिया था। वर्तमान में नौ ट्रेनों का संचालन टनकपुर के लिए हो रहा है। इसमें बरेली से आने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस, पूर्णागिरि जनशताब्दी ट्रेन भी शामिल है। इसके अलावा टनकपुर से मथुरा के लिए एक ट्रेन चलाई जा रही है। जो सिर्फ पांच दिन चलती है। मां पूर्णागिरि मेले में मथुरा, अलीगढ़ की ओर से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं जिले समेत आसपास के जिलों से भी लोग मथुरा के लिए जाते हैं। यही ट्रेन वापसी में टनकपुर के लिए आती है। 

इस ट्रेन में पहले ही स्लीपर की संख्या कम रहती थी। लेकिन एसी कोच न होने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस मुद्दे को अमृत विचार ने 14 मार्च के अंक में प्रमुखता में गर्मी से यात्री हो रहे बेहाल, स्पेशल ट्रेन में एसी कोच की दरकार शीर्षक से प्रकाशित किया था। रेलवे बोर्ड ने खबर का संज्ञान लेते हुए ट्रेन संख्या 05062/05061 टनकपुर-मथुरा छावनी-टनकपुर विशेष गाड़ी को एसी कोच दिया गया। 

जिसमें 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 3 सामान्य द्वितीय कुर्सी यान, 01 वातानुकूलित कुर्सीयान, 2 एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. सहित कुल 12 कोच लगाकर 27 मार्च से 26 जून तक चलाया जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05042/05041 टनकपुर-बरेली जं.-टनकपुर विशेष गाड़ी के रैक में भी संशोधन करते हुए 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 3 सामान्य द्वितीय कुर्सीयान, 01 वातानुकूलित कुर्सीयान एवं 2 एस.एल.आर./एस.एल.आर.डी. सहित कुल 12 कोच लगाकर 29 मार्च से 28 जून 2023 तक संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दलित फरियादी को चार घंटे हवालात में डाला, अब पूरनपुर कोतवाल आशुतोष रघुवंशी पर होगी FIR, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार