Video : BJP से मुकाबले के लिए अब क्षेत्रीय दलों को करो आगे, कांग्रेस को अखिलेश यादव ने दी नसीहत

Video : BJP से मुकाबले के लिए अब क्षेत्रीय दलों को करो आगे, कांग्रेस को अखिलेश यादव ने दी नसीहत

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस को अब क्षेत्रीय दलों को आगे करना चाहिए, तभी बीजेपी से टक्कर संभव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी बनती है कि क्षेत्रीय पार्टियों को आगे करें और उनके साथ खड़े हो जिससे भाजपा का मुकाबला किया जा सके। भाजपा के नेता कह रहे हैं कि पिछड़ों का अपमान हो गया। भाजपा के लोगों ने जब मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धौया तब अपमान नहीं हुआ था?

मानहानि केस में राहुल गांधी को झटके के बाद कांग्रेस के साथ ही पूरा विपक्षी खेमा ये तय करने में लगा हुआ है कि अब अगला कदम क्या होगा? आज अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय दलों ने हमेशा क्षेत्रीय दलों का अपमान किया है। पहले यह कांग्रेस ने किया और अब भाजपा यह करती है। यह कांग्रेस के लिए एक मौका है, वे क्षेत्रीय दल को आगे रखें और फिर चुनाव लड़ें तभी वे भाजपा के खिलाफ जीत सकते हैं। यह कांग्रेस की जिम्मेदारी है।

अखिलेश ने कहा, मैं देख रहां हूं कि भारतीय जनता पार्टी के सीनियर से सीनियर नेता से लेकर जमीनी नेता कह रहे हैं कि पिछड़ों का अपमान हो गया। बीजेपी के लोगों ने हमारे मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धोया था, तब अपमान नहीं हुआ।



अखिलेश ने कहा कि जो 15 लाख रुपये देने की बात की थी, वह मानहानि नहीं होगा। रीजनल पार्टियों के साथ हमेशा यही व्यवहार हुआ है, चाहे वह दक्षिण की पार्टी हों या उत्तर भारत की रीजनल पार्टी हों, अगर आप रीजनल पार्टी के नेता हैं तो राष्ट्रीय पार्टी के नेता हमेशा आपको अपमानित करती हैं। पहले कांग्रेस ने ये किया और आज बीजेपी कर रही है।

बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका शुक्रवार को लगा। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है। दरअसल, सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में गुरुवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे।

ये भी पढ़ें : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका, संसद सदस्यता खत्म...मानहानि केस में 2 साल की सजा के बाद LS स्पीकर का फैसला