बरेली: बेटी बोली पिता लूटना चाहते हैं आबरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बीटीसी पास छात्रा ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके पिता उसके रिश्ते के एक भाई से उसकी शादी करना चाहते है। इसी का फायदा उठाते हुए उसके रिश्ते के भाई ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। युवती का …

बरेली, अमृत विचार। बीटीसी पास छात्रा ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके पिता उसके रिश्ते के एक भाई से उसकी शादी करना चाहते है। इसी का फायदा उठाते हुए उसके रिश्ते के भाई ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। युवती का कहना है कि वह अब किराये के मकान में रह रही है। उसका परिवार कभी भी उसके साथ अनहोनी कर सकता है।

इज्जतनगर के रहने वाली युवती ने बताया कि वह बीटीसी प्राप्त है। उसके पिता उसके एक रिश्ते के भाई जो एटा में रहता है उसके साथ जबरन उसकी शादी करवाना चाहते है। इसका फायदा उठाते हुए युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने यह बात अपने मां-बाप को बताई तो उन्होंने उससे चुप रहने के लिए कहा।

पीड़िता ने इसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया तो उसके पिता उसे अपने साथ जम्मू कश्मीर ले गए। वहां उसके साथ कई बार अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। इसके बाद युवती बरेली लौटी और उसने किराये के कमान लेकर रहना शुरू कर दिया।

युवती का कहना है कि उसका परिवार कभी भी उसके साथ कोई अनहोनी करवा सकता है। वह अपने दोस्तों के साथ रहना चाहती है। और वह बालिग भी है अपना भला बुरा समझ सकती है। युवती की शिकायत के बाद एसपी क्राइम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार