कर्नाटक में पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, मोदी की तरफ भागते हुए आते दिखा शख्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक होने का मामला सामने आया है। कर्नाटक में पीएम मोदी की रैली के दौरान सुरक्षा में चूक देखने को मिली। पीएम की तरफ एक शख्स भागते हुए उनके पास आने की कोशिश कर रहा है। नरेंद्र मोदी के पास आता देख वहां मौजूद पुलिसबल ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए शख्स से पूछताछ की जा रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कर्नाटक में यह दूसरा मामला सामने आया है, इससे तीन महीने पहले भी सुरक्षा व्यवस्था में चूक हुई थी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा- कांग्रेस सोमवार से हल्ला बोल करेगी आंदोलन शुरू 

संबंधित समाचार